फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जामुन के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

जामुन के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 31 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जामुन के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर मौजा में गुरुवार को सुनसान स्थान पर जामुन के पेड़ पर एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का लटकता शव बरामद हुआ। मौके पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर गौरीशंकर मोड़ से लगभग पांच सौ मीटर दूर त्रिलोकपुर मौजा के एक तालाब के पास सुनसान स्थान पर गुरुवार की सुबह किसी चरवाहे ने जामुन के पेड़ पर शव लटका देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव से दुर्गंध उठने लगी थी। उसके शरीर पर सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट थी। नीले रंग की रस्सी से जामुन के पेड़ पर उसका शव लटक रहा था। शव से उठ रही दुर्गंध से लग रहा था कि मामला दो से तीन दिन पहले का है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को सुनसान इलाके में स्थित जामुन के पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव से दुर्गंध आ रही है। इससे लग रहा है कि मामला दो से तीन दिन पुराना है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच करने में आसानी हो। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed