फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निर्माणाधीन पुलिया में टकराने से बाइक सवार की हुई मौत

निर्माणाधीन पुलिया में टकराने से बाइक सवार की हुई मौत

Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिया में टकराने से बाइक सवार की हुई मौत
लालगंज। थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास गुरुवार की देर रात बाइक सवार राजेंद्र प्रसाद कोल 40 वर्ष ट्रक से बचने के चक्कर में निर्माणाधीन पुुलिया से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर कांता प्रसाद गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद कोल पुत्र दुलारे गुरुवार की देर रात बाइक से घर लौट रहा था। बरौधा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बबुरा गांव में पुलिया का निर्माण हो रहा है। पुलिया निर्माण के चलते बगल से रास्ता बनाया गया है। बाइक सवार राजेंद्र प्रसाद बाइक से जा रहा था कि सामने से ट्रक आ गई। ट्रक की रोशन से उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह निर्माणाधीन पुलिया में जा घुसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed