फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगदी आभुषण समेत डेढ़ लाख की चोरी

नगदी आभुषण समेत डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगदी आभुषण समेत डेढ़ लाख की चोरी
्र
विज्ञापन

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर घनी बस्ती में दिन में ही चोरों ने एक मकान में घुसकर अंदर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी चांड़कर अंदर रखा लगभग 50 हजार रुपये नकद और एक लाख का गहना चुरा ले गए। मकान मालकिन किसी काम से लखनऊ गई है। शाम को उनकी बेटी अपने मायके पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तरकापुर मोहल्ले में मीना का मकान है। उनके मकान में निचले तल पर एक किनारे किराएदार रहता है। उसका रास्ता मुख्य गेट के अंदर और बाहर दोनों से है। मुख्य गेट के बाद सीढ़ी पर गेट है। सीढ़ी के गेट और मुख्य गेट पर ताला बंद था। उनका पुत्र अमन सोमवार की रात में 11 बजे घर से दूसरे मकान में गया था। मंगलवार की शाम को मीना की पुत्री मोना अपने मायके पहुंची तो मेन गेट खुला था। अंदर सीढ़ी के गेट का ताला और ऊपर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर दो आलमारी को चाड़ कर 50 हजार नकदी और एक लाख का आभूषण चोरी हो गया था। सूचना पर पीआरवी कर्मी और अस्पताल चौकी प्रभारी रामवंत यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किया। मुख्य गेट का ताला गायब है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कोई उस ताले को खोलकर अंदर घुसा। इसके बाद सीढ़ी और कमरे का ताला तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed