फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोरी की मौत, तीन घायल

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोरी की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Jan 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोरी की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
कैलहट। नरायनपुर थाना क्षेत्र के चुनार दुर्गा जी मंदिर दर्शन करने जा रहे दो बाइक सवारों की मंगलवार को कैलहट पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो से टक्कर हो गई। इस घटना मेें दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

रामनगर की ओर से तीन लड़कियां व दो लड़के अलग-अलग बाइक पर सवार होकर मंगलवार को चुनार के दुुर्गा जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दोनों बाइक जैसे ही कैलहट पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि सक्तेशगढ़ आश्रम से वाराणसी जा रही स्कार्पियो ने इन बाइकों को टक्कर मार दी। इस सड़क दौरान कल्लू (20) पुत्र शेखर निवासी पकड़ी, नारायनपुर, अनीता (16) पुत्री राजकुमार निवासी रामनगर की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, बाल किशन (18) पुत्र पप्पू निवासी पकड़ी नारायनपुर, गुड़िया (16) एवं रोजी (12) निवासी रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलहट स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के उपरांत भाग रहे स्कार्पियो चालक को बाजार में लोगों ने घेर कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed