{"_id":"59fb64c84f1c1b6d548ba6ee","slug":"151509647560-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन विंध्याचल मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रविप्रकाश तिवारी को पिछले कुछ दिनों से फोन कर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक माह में तीन बार धमकी मिलने से परिवार के लोग डरे हुए हैं। सपा नेता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविप्रकाश तिवारी बहुआर गांव की ग्राम प्रधान सरिता तिवारी के पति और सपा नेता हैं। उनके अनुसार कोई व्यक्ति बार बार जान से मारने की धमकी देता रहता है। आरोपी जान से मारने की धमकी देने के बाद मोबाइल बंद कर देता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा तहरीर देने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उधर ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष से मिल मिलकर पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रविप्रकाश तिवारी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में लोरिक यादव, नरसिंह चौहान, पुनीत चौबे, राजबहादुर सिंह, राजन राजपूत, सरिता तिवारी, सोना यादव, ओमकार यादव, आदि प्रधान शामिल रहे।