{"_id":"59d7d7a34f1c1bf4688b46d1","slug":"151507317667-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर से लापता हुआ छात्र जोधपुर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर से लापता हुआ छात्र जोधपुर में मिला
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बैग छोड़कर अबूझ हाल में लातपा हुए लायंस स्कूल के हाईस्कूल का छात्र जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रोते मुगलसराय से परीक्षा देने गए कुछ छात्रों को शुक्रवार की सुबह मिला। छात्र द्वारा बताए गए घर के मोबाइल नंबर पर छात्रों ने फोन कर उसके मिलने की बात बताई। जानकारी होने पर छात्र के चाचा ने साथ में मौजूद छात्रों से मिर्जापुर लेकर आने की गुहार लगाई।
बता दें कि लायंस स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अंकित चौरसिया दो दिन पूर्व म्यूजिक टीचर से विवाद होने के कारण रेलवे स्टेशन पर बैंग छोड़कर अबूझ हाल में लातपा हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद छात्र नहीं मिला तो उसके चाचा अजय चौरसिया ने कटरा कोतवाली में उसके गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो उसका लोकेशन देर रात जोधपुर में मिला। पुलिस छात्र से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी कि मुगलसराय से परीक्षा देने कुछ छात्रों को छात्र जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रोते हुए मिला। अंकित को रोते देख छात्र वहां पहुंचे और उससे रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई। जानकारी होने छात्रों ने उसके चाचा अजय को फोन कर मामले से अवगत कराया तो चाचा ने छात्र को अपने साथ लेकर आने को कहा। परिवार के लोगों ने स्कूल प्रशासन के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।