{"_id":"597642f04f1c1bab298b47a3","slug":"151500922608-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी को आए बंदियों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी को आए बंदियों ने किया हंगामा
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कचहरी में पेशी को आए बंदियों ने सोमवार को हंगामा किया। कैदी बंदीगृह की छत से पानी टपकने और गंदगी से आक्रोशित थे। मामले की जानकारी होने पर सीजेएम राम प्रताप सिंह राणा मौके पर पहुंचे और बंदियों से बातचीत की। छत की मरम्मत और सफाई कराने के आश्वासन का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। हंगामे के बाद अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कटरा, सिटी और देहात कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुुंच गए थे।
कचहरी परिसर, बंदीगृह में सफाई नहीं होने और बंदी गृह में बरसात के दौरान पानी टपकने से कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले कैदी काफी परेशान थे। सोमवार को कचहरी स्थित बंदी गृह में बरसात के दौरान छत से पानी टपकने लगा जिससे नाराज बंदियों ने हंगामा कर दिया। बंदियों के हंगामा करते ही सुरक्षा में तैनात जवानों के हांथ-पांव फूलने लगे। सुरक्षा में तैनात जवानों ने तत्काल मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। मामले की जानकारी होते ही कोतवाल वैैभव सिंह, श्रीकांत राय, अशोक कुमार मय फोर्स कचहरी परिसर स्थित बंदी गृह पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी होने पर सीजेएम राम प्रताप सिंह राणा पहुंचे और बंदियों से बातचीत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर से बंदीगृह का निरीक्षण करेंगे और बंदी गृह की साफ-सफाई और छत को जल्द से जल्द दुुरुस्त कराया जाएगा। जिसके बाद बंदी माने और हंगामा समाप्त किया। बंदियों के हंगामा करने की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन