फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेलर आटो की टक्कर में दादी पोती की मौत, चचेरी दादी घायल

ट्रेलर आटो की टक्कर में दादी पोती की मौत, चचेरी दादी घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेलर आटो की टक्कर में दादी पोती की मौत, चचेरी दादी घायल
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के बरम बाबा जालीम मोड़ के पास रविवार की दोपहर तीन बजे एक ट्रेलर-ऑटो में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दादी और पोती की मौत हो गई। घटना के दौरान सड़क पर मार्बल बिखर जाने के चलते मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मार्बल हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के हनुमना निवासिनी सुलोचना (60) अपनी पौती गौरी (12) और बहन आशा (55) के साथ अपने मायके ड्रमंडगंज निवासी सुरेंद्र केशरी के यहां आई थी। रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे ऑटो पर सवार होकर हनुमना मध्यप्रदेश जा रही थी। ऑटो जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी बरम बाबा के जालीम मोड़ के पास पहुंचा था कि मध्यप्रदेश की तरफ से मार्बल लेकर आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के दौरान आटो में सवार सुलोचना तथा गौरी की मौके पर मौत हो गई जबकि आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान ट्रेलर पर लदा मार्बल सड़क पर बिखर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम हो गया। गाड़ियों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों की सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने वृद्धा और बालिका के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल महिला को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजवा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रेलर और आटो चालक भी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed