फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कालेज से लौटते समय छात्रा के साथ छेडछाड व मारपीट

कालेज से लौटते समय छात्रा के साथ छेडछाड व मारपीट

Mon, 22 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कालेज से लौटते समय छात्रा के साथ छेडछाड व मारपीट
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के एक कालेज से लौटते समय इंटर की छात्रा के साथ शनिवार की शाम हलिया थाना क्षेत्र के मझिगवां के पास एक युवक ने छेड़खानी की और विरोध जताने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्घ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी इंटर की एक छात्रा शनिवार को क्षेत्र के एक कालेज में पढ़ने के लिए गई थी। शाम को चार बजे कालेज से लौटते समय महुगढ़ प्लांट के पास क्षेत्र का एक युवक पहुंचा और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध जताया तो आरोपी उसको पीटने लगा। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों से आपबीती सुनाई। जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और पुत्री को लेकर थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्घ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed