{"_id":"5ac7b07b4f1c1bb5618b6007","slug":"131523036283-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर एक की मौत एक घायल
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर में गुरुवार की रात बेकाबू बाइक गिर गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत की मौत हो गई जबकि साथ में बैठे साठ वर्षीय शमसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को मंडलीय चिकित्सालय ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
ड्रमंडगंज गांव निवासी शमसुद्दीन (60) अपने साथी करिया (40) के साथ बाइक से गुरुवार की शाम चार बजे महेशपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात्रि लगभग एक बजे महेशपुर निवासी रिश्तेदार के यहां से दोनों ड्रमंडगंज वापस घर आ रहे थे। दोनों जैसे ही मिर्जापुर रीवा मार्ग के महेशपुर गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी हलिया ले गई जहां चिकित्सकों ने करिया को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक शमसुद्दीन को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। शमसुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने करिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।