{"_id":"5a9ed9804f1c1b4e588bc2ee","slug":"131520359808-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फेंदे पर झूलता मिला आरक्रेस्टा कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फेंदे पर झूलता मिला आरक्रेस्टा कर्मी
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के परसबंधा बाजार के पास आर्केस्ट्रा कलाकार ने सोमवार की रात घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। वह आर्केस्ट्रा में ड्रम बजाता था। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार परसबंधा निवासी लल्ला चौहान (24) पुत्र विजय चौहान सोमवार की रात परिवार के लोगों के साथ भोजन करने के बाद सोने चला गया। सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो परिवार के सदस्य दूसरे तल पर स्थित उसके कमरे में गए। देखा कि लोहे की कुंडी में रस्सी के फंदे से लल्ला की लाश लटक रही है। परिवार के लोगों रस्सी काट कर शव को उतारा। परिवार के लोगों का कहना है कि लल्ला छह माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। पिता सहित चार भाई सभी आर्केस्ट्रा में वाद्य यंत्र बजाने का कार्य करते हैं। लल्ला की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के वेमतरा जनपद निवासी शकून देवी से हुई थी। गर्भवती पत्नी एक माह से मायके में है। लल्ला चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।