{"_id":"5c6da989bdec2273ad00c9d3","slug":"121550690697-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात जाने के बाद चोरों ने खंगाला गृह स्वामी का घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात जाने के बाद चोरों ने खंगाला गृह स्वामी का घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के देवहट बाजार स्थित एक गृह स्वामी के मकान का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने 11 हजार रुपये नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस चोरी का खुलासा कर नहीं पाएगी उल्टे रोज घर वालों को परेशान करेगी। इसलिए सूचना नहीं दिया गया।
ड्रमंडगंज बाजार के देवघाट रोड से लालचंद केसरी के बेटे रितेश केसरी की बारात लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा बाजार गयी थी। महिलाएं भी नजदीक होने के कारण बारात में शामिल होने चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। देर रात पहुंचे चोरों ने खाली घर पा कर घर के पीछे से शौचालय पर चढ़कर ऊपर वाले कमरे में पहुंचकर रिश्तेदारों के बैग व अटैची खंगाल डाले। बारात जब वापस आई तो घर के लोगों ने देखा कि ऊपर के कमरे का दरवाजा खुला है और सारे बैग व अटैची के सामान बिखरे हुए है। गृह स्वामी और बारात ले जाने वाले लालचंद केसरी को इसकी सूचना दी गयी। लालचंद केसरी ने बताया कि उस कमरे में रिश्तेदारों के ही सामान थे। इसमें टकरा गंगापार के लालचंद केसरी के साढू के बैग में रखा 11 हजार रूपये चोर उठा ले गये थे। लालचंद ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर देना उचित नहीं समझा। लालचंद के साढू कटरा गंगापार निवासी शिवसागर केशरी ने भी घरवालों द्वारा डांट पड़ने के भय से पुलिस को सूचना नहीं देने की बात कही। लालचंद और शिवसागर केशरी का कहना है कि पुलिस कुछ कर तो नहीं पायेगी उल्टा पीड़ित से ही पूछताछ करेगी। ड्रमंडगंज पुलिस चौकी के नये प्रभारी संजय सिंह के पदभार ग्रहण करने के चौथे दिन ही चोरो ने अपने इरादे जाहिर कर दिये।