{"_id":"5b6b41264f1c1b31388b5797","slug":"121533755686-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिकारी पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन शिकारी पकड़ाए
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमडगंज। वन क्षेत्राधिकारी हलिया ने बुधवार को ड्रमंडगंज रेंज वन क्षेत्र के बबुरा रघुनाथपुर सिंह के कंपार्टमेंट नंबर छह में शिकार कर रहे तीन लोगों को पकड़ा, जबकि तीन शिकारी उनको चकमा देकर फरार हो गए। तीनों से पूछताछ करने के बाद उनके विरुद्घ भारतीय वनाधिकार अधिनियिम एवं वन्य जीव सुरक्षा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
वन क्षेत्राधिकारी हलिया भास्कर पांडेय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि कुछ शिकारी ड्रमंडगंज रेंज वन क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह के कंपार्टमेंट नंबर छह के भाग में वन्यजीव का शिकार करने आए हैं। जानकारी होते ही बीट क्षेत्र में पौधरोपण कर रहे दो कर्मचारियों को इसकी सूचना देकर घेराबंदी करने को कहा गया। घेराबंदी करते हुए तीन को कुछ उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन शिकारी मांस, चमड़ा लेकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपियों में बबुरा रघुनाथ सिंह निवासी राघवेंद्र सिंह, हिम्मत कोल, शोभनाथ विश्वकर्मा का मेडिकल जांच कराकर भारतीय वनाधिकार अधिनियम 1972की 5/26 की वन्यजीव सुरक्षा की धारा 9, 39, 44, 49 क, ख, 5051 मगरगोह के शिकार करने में भेज दिया। वह नेवला, गोहटा आदि जानवरों का शिकार कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी वन ने बताया कि वन्य जीवों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर कोई वन्य जीव का शिकार करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।