फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली

घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कला गांव में दो दिन पूर्व उधार में सिगरेट नहीं देने की रंजिश में सुभाष भूज (35) को गोली मारकर घायल कर दिया गया। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है जो घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। शोरगुल पर पहुंची पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से घायल पति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गई जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पवारी कला गांव निवासिनी किरन भूज पत्नी सुभाष भूज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे उसके पति सुभाष घर से निकल कर पंवारी कला इंद्रवार मार्ग पर लघुशंका के लिए गए। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे इंद्रवार निवासी विकास राय, राज राय और एक अज्ञात व्यक्ति ने पति को घेर लिया। हमलावरों में एक तमंचा से गोली मार दी जो पति सुभाष के पेट में लगी। पति के शोर मचाने वह घर से बाहर निकली तो देखा कि विकास राय एवं राज राय समेत एक अन्य रहे थे। गंभीर अवस्था में सुभाष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालात गंभीर देख कर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर बनारस भेज दिया गया। किरन का कहना है कि घर के पास उसके पति गुमटी में किराने का दुकान चलाते हैं। दो दिन पूर्व दोनों आरोपी सिगरेट लेने के लिए दुकान पर आए थे। सिगरेट उधार न देने पर दोनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार की रात वे घर आए और पति के बाहर निकलते ही गोली मार कर घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed