फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खपड़ैल के मकान में लगी आग से लाखों की क्षति

खपड़ैल के मकान में लगी आग से लाखों की क्षति

Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खपड़ैल के मकान में लगी आग से लाखों की क्षति
कछवां । थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव में अबूझ हाल में आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी देर बाद पानी डाल कर आग बुझाने में सफलत पाई। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से बुझाया। गृहस्वामी के अनुसार आगजनी में करीब पौने दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी पंडित साकार नाथ उपाध्याय के घर के पीछे रखे बाजड़े में दोपहर 12 बजे के लगभग अबूझ हाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया, इससे घर में काठ के बाक्स में रखा 20 हजार नकदी व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग की लपटों से उठी चिंगारी से ही कच्चे खपरैल के घर में आग पकड़ लिया होगा। आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग पर थोड़ा काबू पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने कछवां थाने को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि जब तब आग बुझा पाते तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। पंडित साकार नाथ उपाध्याय ने बताया कि अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे इकट्ठा करके रखे थे। आग लगने से नकदी सहित अनाज, बिस्तर, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed