{"_id":"59f8c1d04f1c1b79548ba393","slug":"121509474768-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक चलता रहा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात तक चलता रहा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। रविवार देर रात तक अवैध खनन करने वालों व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई चलती रही। आईजी रेंज विंध्याचल प्रेम प्रकाश ने खुद अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने मध्य प्रदेश व सोनभद्र से आने वाले ओवरलोड वाहनों को सीज कराया। आईजी के खुद जांच करने से खनन माफिया, ट्रांसपोर्टरों और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। रात तक सौ वाहनों को पकड़ा गया।
जिले में अवैध खनन होने व ओवरलोड वाहनों के चलने की लगातार शिकायत मिलने पर आईजी प्रेम प्रकाश रविवार की रात खुद सड़क पर कार्रवाई करने उतर गए। रात करीब दस बजे अपने आवास से निकल कर मिर्जापुर-रीवा मार्ग के चंदईपुर गांव के पास खड़े हो गए। उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा और यातायात पुलिस तथा खनिज विभाग को बुला कर ट्रक पर जुर्माना कराया। देर रात बरकछा पहुंचे और खनिज विभाग की टीम के साथ मिलकर सोनभद्र से आने वाले वाहनों को पकड़कर कार्रवाई कराई। उन्होंने जिले की समस्त थाने की पुलिस को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र के किसी भी दशा में अवैध खनन एवं परिवहन नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खनन अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह से देर रात तक चले अभियान में सौ से अधिक ओवरलोड वाहन पकड़े गए। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहेगी। मैं खुद इसका नेतृत्व करूंगा। पहाड़ों पर छापा मार कार्रवाई की जा सकती है। अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों का संचालन करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।-प्रेम प्रकाश, आईजी रेंज
विज्ञापन