{"_id":"5c86ad97bdec2213fb2cb8eb","slug":"11552330135-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ठग ने 72 हजार रुपये ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ठग ने 72 हजार रुपये ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के बोधीपुर गांव निवासिनी एक महिला से बाइक सवार ठग 72 हजार रुपया ठग ले गया। मामले की जानकारी होने पर महिला पति के साथ थाने पहुंची और घटना की सूचना दी। पुलिस पीड़ितों को साथ लेकर ठग की तलाश करती नहीं लेकिन वह नहीं मिला।
जयतीरा देवी के अनुसार, रविवार की शाम एक युवक लगभग (35) लाल रंग बाइक से आया और कहा कि आप के पति जो रन्नोपट्टी से मीरजापुर बारात में जा रहे हैं। आवश्यक काम आने पर बक्से में रखा पैसा तुरंत मंगाए हैं। पति द्वारा पैसा मंगाने की जानकारी होने पर महिला ने तत्काल बक्सा से 72 हजार रुपया को निकालकर ले आई और युवक के साथ चलकर पति को देने के लिए कहा। महिला के साथ चलने की बात सुनते ही युवक उसके साथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर कहा कि उन्होंने जल्द बुलाया है और वह पैसा लेकर चला गया। कुछ देर बाद भागते हुए जयतीरा जब रन्नोपट्टी गांव पहुंची तो पति वहीं बारात में जाने के लिए मौजूद थे। पति को देख महिला उनके पास पहुंची और पैसा मांगने का कारण पूछा। यह बात सुनते ही पति के होश उड़ गए। कहा कि उन्होंने किसी से पैसा नहीं मंगाया था। जानकारी होने पर लोगों ने बताया कि कोई ठग पैसा उठा ले गया। पति के साथ पत्नी देर रात जिगना थाने में पहुंचकर सूचना दी। पुलिस और जयतीरा देवी और उसके पति ठग की तलाश करते रहे लेकिन ठग नहीं मिला। लगभग 20 दिन पूर्व इसी तरह रन्नोपट्टी गांव से ही एक अन्य महिला से 20 हजार रुपया ठग लेने का मामला प्रकाश में आया था।