फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरों ने कच्चे मकान में लगाया सेंध

चोरों ने कच्चे मकान में लगाया सेंध

Wed, 06 Mar 2019 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने कच्चे मकान में लगाया सेंध
हलिया। थाना क्षेत्र के बढ़वार गांव में चोरों ने सोमवार की रात एक कच्चे मकान में सेंध लगाकर 40 हजार रुपये नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

बढ़वार गांव में सोमवार की रात करीमुन निशा पत्नी स्वर्गीय जमीरुद्दीन के कच्चे मकान के दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने घर को खंगालते हुए जेवरात सहित कपड़ा और 40 हजार रूपये नकद उठा ले गए। मंगलवार सुबह नौ बजे जब बेटी अलीकुन निशा घर के पीछे गयी तो दीवार में सेंध लगी देख आश्चर्य चकित रह गयी। घर के अंदर जाने पर देखा कि बक्सा तथा अटैची गायब था। जिसकी सूचना गांव में ही पाही पर रह रहे भाई मुस्तकीन, इस्तखार, गुलशेन को दी। घर पहुंचने पर उसके भाई कमरे में सामान न देख आश्चर्यचकित हो गए। मुस्तकीन ने बताया कि बहन की शादी के लिए बकरियों को बेचकर 40 हजार रुपए बक्से में रखा था। घर के सामान वह रूपये रखे कमरे में होने के कारण ताला बंद रहता था। बाद में बक्सा सिवान में मिला। घर से पश्चिम 500 मीटर दूर सिवान में चोर अटैची बक्सा खंगाल कर बक्से में रखा 40 हजार रुपए दो नग चांदी की सिकड़ी, छह नग लच्छा, चार नग मीना, एक नग सोने की फुलिया के साथ कुछ नए कपड़े भी उठा ले गए। मंगलवार सुबह चरवाहे जब सिवान की तरफ भेड़ लेकर गये तो वहां बिखरे सामान को देखकर गांव में सूचना दिए। चरवाहों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुस्तकीन और इस्तखार ने बक्से और अटैची की पहचान की। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान हकीम अली द्वारा हलिया पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed