{"_id":"5c59d995bdec2209fa31dfc8","slug":"11549392277-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक की चोरी छिपाने मे लाइसेंसी भी जिम्मेदार, पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विस्फोटक की चोरी छिपाने मे लाइसेंसी भी जिम्मेदार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। विस्फोटक बरामदगी मामले के खुलासे के बाद एसपी विपिन मिश्रा ने दर्ज एफआईआर में और धाराओं को बढ़ाने का निर्देश विवेचक को दिया है। एसपी ने धारा 379,120बी 201,व 411 की बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया हैं।
एसपी ने बताया कि विस्फोटकों को राजस्थान के धौलपुर स्थित प्राइवेट कंपनी से देवनाथपुर स्थित मिश्रा एक्सप्लोसिव के गोदाम में लाया गया। यहां से मां वैष्णव एक्सप्लोसिव फर्म को आपूर्ति की गई थी। 30 जनवरी को आरोपी चंद्रशंकर सिंह ने पैसे का लालच देकर मां वैष्णव फर्म के गोदाम के गार्ड से दो हजार डेटोनेटर की चोरी कराई। तीन दिनों तक मां वैष्णव एक्सप्लोसिव फर्म के संचालक ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उसने विस्फोटक चोरी होने की पुलिस को जानकारी तक नहीं दी। एसपी ने मां वैष्णव एक्सप्लोसिव फर्म के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को दिया है।
2014 से धंधा प्रभावित
अहरौरा। क्षेत्र के पहाड़ियों में कई वर्षों तक अकेले विस्फोटकों की सप्लाई करने के कारण चंद्रशंकर का काफी दबदबा था। वर्ष 2014 में रजौली गांव के ही राजेंद्र और प्रेमशंकर सिंह ने मां वैष्णव फर्म के नाम से विस्फोटक आपूर्ति करने का लाइसेंस बनवा लिया। मां वैष्णव फर्म के क्षेत्र में आ जाने से मां भंडारी फर्म, जिसका संचालन चंद्रशंकर सिंह उर्फ गुड्डू करता था, वह प्रभावित होने लगा। बड़े पत्थर व्यवसायी मां वैष्णव के फर्म से ही विस्फोटक लेने लगे। इससे चंद्रशंकर का व्यवसाय ठप पड़ गया। इसको लेकर चंद्रशंकर परेशान रहता था।