फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चाय की दुकान पर गिरी दीवार पांच घायल

चाय की दुकान पर गिरी दीवार पांच घायल

Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
चाय की दुकान पर गिरी दीवार पांच घायल
चुनार। क्षेत्र के भरपुर मोहल्ले में शनिवार को सुबह एक मकान की दीवार बगल में चाय की दुकान पर गिरने से दुकानदार सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को पड़ोसियों की मदद से निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दुकानदार को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। श्यामजी पुत्र कल्लू निवासी भरपुर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। परिवार के लोग आवास का निर्माण कराने के लिए पुराने मकान की एक दीवार को तोड़कर गिरा चुके थे। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दूसरे तरफ की दीवार को तोड़ने जा रहे थे कि उसके ठीक सामने की दीवार बारजे सहित ढह गई, जिसका मलवा चाय की दुकान पर जा गिरा। इससे दुकानदार कमलेश समेत पांच लोग घायल हो गए। दीवार ढहने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आनन-फानन में सभी घायलों को निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने घायल नरेश यादव (42), अरविंद (38), बूदे उर्फ प्रेम (55),शैलेन्द्र (35) का इलाज कर घर भेज दिया गया जबकि दुकानदार कमलेश उर्फ गुड्डू (40) को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed