फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विधायक का भाई रिहा, 19 के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

विधायक का भाई रिहा, 19 के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

Thu, 18 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विधायक का भाई रिहा, 19 के खिलाफ मारपीट का मुकदमा
मड़िहान। अमोई गांव स्थित दुर्गा पंडाल में मारपीट करने के आरोप में मंगलवार की रात पुलिस ने छानबे विधायक राहुल कोल के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों समेत 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रात भर आरोपियों को थाने में रखने के बाद बुधवार को पुलिस उन्हें न्यायालय ले गई। न्यायालय ने चारों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व अमोई गांव में रितेश, दुर्गेश की छेड़खानी करने पर जमकर धुनाई हुई थी। पिटाई से खुन्नस खाए लोग गोलबंद होकर बदला लेने मंगलवार की रात अमोई मां दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंच गए। इसमें विधायक के भाई जग प्रकाश भी शामिल थे। आरोप है कि इन लोगों ने विवेकानंद, प्रमोद व मैनेजर सिंह को पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को लहूलुहान देख ग्रामीणों ने आनन-फानन में सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना देने के बाद कुछ तो मौका पाकर भाग निकले और बाकी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधायक राहुल प्रकाश के भाई जगप्रकाश समेत विंध्याचल थाना के देवरी गांव निवासी शिवम दूबे, सचिन प्रकाश पांडेय तथा लालगंज थाना के कोठी गांव निवासी योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों समेत 19 के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। 19 आरोपियों में 15 अज्ञात हैं। बुधवार की शाम को चारों आरोपियों को जमानत दे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से सांसद लिखी स्कार्पियो अपने कब्जे में ली है। बताया जाता है कि विधायक के भाई स्कार्पियो लेकर गए थे। मड़िहान थाने के इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पटेल का कहना है कि पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोट
-मेरे भाई को पुरानी रंजिश में फंसाया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।
राहुल प्रकाश कोल, विधायक छानबे, अपना दल एस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed