फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैकमैनों ने आरपीएफ थाने को घेरा, अधिकारियों के समझाने पर हुए शांत

ट्रैकमैनों ने आरपीएफ थाने को घेरा, अधिकारियों के समझाने पर हुए शांत

Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रैकमैनों ने आरपीएफ थाने को घेरा, अधिकारियों के समझाने पर हुए शांत
चुनार। स्थानीय जंक्शन पर तैनात टीटीई पर ट्रैक मैन से बदसलूकी के बाद चालान करने का आरोप लगाते हुए ट्रैक मैनों ने शुक्रवार की सुबह कार्य बहिष्कार कर टीटीई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आरपीएफ थाने को घेराव किया। ट्रैक मैन टीटीई के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक घेराव के बाद पहुंचे स्थानीय रेल अधिकारियों ने टीटीई से पूछताछ का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ट्रैक मैन गोविंदा कुमार बुधवार को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो के रेलवे लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह प्लेटफार्म नंबर एक पर काम कर रहे किसी साथी से मिलने जा रहा था। इसी दौरान जंक्शन पर तैनात टीटीई चंदन कुमार ने गोविंदा को रोक लिया और टिकट मांगा। ट्रैक मैन ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक का काम कर रहा है। आरोप है कि इसके बाद भी टीटीई ने उसका कालर पकड़कर प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित अपने केबिन ले गया। वहां ट्रैक मैन का चालान बना दिया। बाद में ट्रैकमैन ने चालान की धनराशि जमा कर की। उसने जंक्शन पर काम कर रहे अन्य ट्रैक मैनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी होने पर ट्रैक मैनों ने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही टीटीई पर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार तक टीटीई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज ट्रैकमैनों ने शुक्रवार की सुबह छह बजे इकट्ठा होकर कार्य बहिष्कार कर जंक्शन पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद टीटीई पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने का घेराव किया। रेलवे सुरक्षा बल थाना के प्रभारी अनिल कुमार दूबे ने ट्रैकमैनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने मामले की जानकारी जंक्शन के अधीक्षक अजय कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता ट्रैक आरआर गौतम को दी। जानकारी होते ही आरआर गौतम मौके पर पहुंचे और शाम को टीटीई से बात करने और कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर घेराव खत्म कराया। इसके बाद ट्रैकमैन माने और लगभग ढाई घंटे बाद अपने कार्य पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed