फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जलाशय में उतराया मिला महिला का शव

जलाशय में उतराया मिला महिला का शव

Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जलाशय में उतराया मिला महिला का शव
अहरौरा। थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय के कैनाल में शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात करीब 28 वर्षीय महिला का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के सिर और चेहरे पर चोट का निशान होने के कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जरगो के कुछ लोग शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जलाशय की तरफ गए थे। इस दौरान लोगों ने जलाशय के मेन कैनाल में एक करीब 28 वर्षीया महिला का शव उतराया हुआ देखा। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला हरे रंग का समीज और सफेद छींटदार ऊनी सलवार और मोजा पहनी हुई थी। गले में एक दुपट्टा था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को देखने से लग रहा है कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है । महिला विवाहित लग है। उसके पेट के पास चीरा हुआ निशान पर टांका लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed