फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ंगा में उतराया महिला का शव

ंगा में उतराया महिला का शव

Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ंगा में उतराया महिला का शव

विज्ञापन
चील्ह। शास्त्री सेतु से शनिवार की दोपहर एक महिला के गंगा में कूदने की खबर लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पुल पर इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुभाष यादव ने गंगा में उतराया महिला का शव निकलवाया। लाश तीन-चार दिन पहले की थी। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शनिवार की दोपहर लगभग 50 वर्ष आयु की एक महिला की लाश गंगा में उतराती हुई दिखी। इलाके में शोर मच गया कि किसी महिला ने गंगा में कूद कर जान दे दी है। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग वहां जुट गए। किसी ने सौ नंबर पर फोन कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसके बाद मौके पर पहुंची चील्ह थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आरंभिक जांच में पता चला कि शव पहले का है। महिला ने लाल रंग क साड़ी पहनी थी। कान में सोने की बाली, गले में सोने की चेन थी। उसने पूरा शृंगार रखा था। पुलिस का कहना कि महिला ने गंगा में कूदकर जान दी है या उसे किसी ने फेंक दिया है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed