फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गोंदिया एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से हुई छिनैती

गोंदिया एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से हुई छिनैती

Tue, 14 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोंदिया एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से हुई छिनैती

विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छिनैती करने वालों का हौसला बुलंद है। रविवार की रात दो बजे बरौनी - गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही मिर्जापुर स्टेशन से रवाना हुई कि आरक्षित श्रेणी के एस-4 में सवार एक महिला यात्री के हाथ से पर्स छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए। लेकिन इस मामले की शिकायत मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचने पर दर्ज कराई जा सकी। क्योंकि घटना के वक्त ट्रेन में एक भी जीआरपी कर्मी दिखाई नहीं पड़ा।

रात में एस- 4 में यात्रीगण सो रहे थे। उसी समय कुछ लोग पर्स छीनकर भागगने लगे। छिनौती की शिकार हुई एक यात्री सोनी ठाकुर के पति दिलीप ठाकुर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोका। लेकिन पूरी ट्रेन में जीआरपी कर्मी नहीं दिखाई दिए। टीटीई का भी कहीं अतापता नहीं था। विंध्याचल स्टेशन पर भी टीटीई और जीआरपी नहीं मिली। जब तक लोगों ने जीआरपी थाना के बारे में पूछताछ करते तब तक ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। पीड़ित ने फिर ऑन लाईन शिकायत की, तब छिवकी स्टेशन पर जीआरपी ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली तथा पीड़ित को गंतव्य स्टेशन मैहर पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित ने मैहर पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित से छीने पर्स में नकद रुपये सहित कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड, एटीएम, ड्राईविंग लाइसें एवं अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed