फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रेंजर का अवैध खनन स्थल पर छापा, एक ट्रक पटिया पकड़ा

रेंजर का अवैध खनन स्थल पर छापा, एक ट्रक पटिया पकड़ा

Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
रेंजर का अवैध खनन स्थल पर छापा, एक ट्रक पटिया पकड़ा
अवैध खनन स्थल पर छापा, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ड्रमंडगंज। मुखबिर की सूचना पर रेंजर ड्रमंडगंज ने वन क्षेत्र के बंजारी कंमाटमेंट नंबर चार कैमूर पहाड़ी पर हो रहे अवैैध खनन स्थल पर शनिवार की सुबह औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान एक ट्रक व चार सौ पटिया मिलने पर उसे सीज करते हुए दो खनन माफियाओं व चालक के विरुद्घ वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की।
वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज एसपी सिंह ने बताया कि गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि वन क्षेत्र बंजारी कंमाटमेंट नंबर चार के कैमूरा पहाड़ी पर कुछ लोग अवैैध खनन व परिवहन का कार्य कर रहे हैं। शनिवार की सुबह भी सूचना मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। औचक छापा मारकर कैमूर पहाड़ी धोबहा में एक ट्रक पर लादे जा रहे 400 पहिया पकड़ा। टीम के छापेमारी की खबर लगते ही खनन कर्ता व श्रमिक भाग निकले। छानबीन करने पर ठेकेदार प्रभूनाथ सिंह तथा लवकुश सिंह निवासी लोढ़ी हनुमना मध्य प्रदेश व गाड़ी चालक रामखुशी निवासी लोढ़ी मध्य प्रदेश के विरुद्घ वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित सभी पटिया को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा थाने में भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

00

हादसों में चौकी प्रभारी समेत पांच घायल
अदलहाट। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में अहरौरा के बूढ़ा देई चौकी प्रभारी समेत पांच लोग घायल हो गए। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक में भिड़ गई। हादसे में चालक घायल हो गया। सोनभद्र जनपद के चोपन बाजार निवासी अर्पण श्रीवास्तव (35) भोर में पांच बजे अपनी कार से वाराणसी जा रहा था। अचानक उसे झपकी आ गई और कार ट्रक में भिड़ गई। अहरौरा के दुर्गा जी पहाड़ के पास अष्टकोणीय थाने के पास सड़क पर पड़ी गंदगी को बचाने के चक्कर में पुलिस का वाहन कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर से टकरा गया। उसमें थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह, बुढ़ार्दई चौकी प्रभारी कमलेश पाल अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में कमलेश पाल के बांया हाथ में चोट लटी। उनको सत्यानगंज स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी जगह वाराणसी से सोनभद्र को लौट रहे बाइक सवार सवार राबर्ट्सगंज के अजय मौर्या और सीडी सिंह पटेल डिवाइडर से टकरा कर गिर गए। अदलहाट निवासी राकेश सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
किशोरी की अबूझ हाल में मौैत
मड़िहान। थाना अन्तर्गत मड़िहान क़स्बा स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी की शुक्रवार की रात अबूझ हाल में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रातों रात परिजन उसके घर बभनौटी चले गए। भदोही जनपद के बभनौटी क़स्बा निवासिनी किशोरी कुछ सालों से मड़िहान में अपने नानी के घर रहकर पढ़ती थी। किसी कारण से शुक्रवार की रात घर में फंदे पर लटक गई। कुछ देर बाद ननिहाल वालों की आंखे खुली तो यह मंजर देेख भौचक्के रह गए। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन आनन् फानन में शव को नीचे उतार कर वाहन से लेकर उसके घर चले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed