फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को मारपीट कर छीने चेन

बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को मारपीट कर छीने चेन

Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को मारपीट कर छीने चेन

विज्ञापन
पड़री।थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे भाई बहन व मां के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनका सोने का चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। घटना के बाद भुक्तभोगी ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस पीड़ितो को थाने भेजते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है।

जमालपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अंशुमान 20 वर्ष पुत्र सुभाष अपनी मां शीला देवी व बहन अल्का को लेकर शुक्रवार को चील्ह थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में रहने वाले अपने मामा के यहां गया था। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा कर लिया। देवरी गांव के पास पहुंच को उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध जताने पर मारने पीटने लगे। युवक की मां के गले से मंगलसूत्र व सोने का चेन छीनकर भाग निकले। घटना के परिजनों ने सौ नंबर पर फोन कर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची सौ नंबर की पुलिस पीड़ितों को थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed