फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खदान के पास फटे बम के मामले की एसडीएम सदर ने की जांच

खदान के पास फटे बम के मामले की एसडीएम सदर ने की जांच

Tue, 24 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खदान के पास फटे बम के मामले की एसडीएम सदर ने की जांच
मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र के राजापुर में 19 जुलाई को अवैध खनन स्थल पर देशी बम फटने से तीन बच्चों के घायल होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी सदर सविता यादव ने पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को घटनास्थल राजापुर पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने पूरे इलाके की बारीकी से जांच की और कानूनगो तथा लेखपाल को आख्या देने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद पत्थर की सौ पटिया को सीज करने का निर्देश खनिज विभाग के सर्वेयर को दिया।
विज्ञापन

बीते 19 जुलाई को विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर के राजापुर पहाड़ी पर गांव का ही एक बालक और बालिका बकरी चराने गए थे। इसी दौरान बच्चों ने वहां रखे देशी बम को खिलौना समझकर उसे उठा लिया और उसे पटक दिया। बम फटने से पूजा (दस वर्ष), उसका भाई डाक्टर और एक अन्य बालिका घायल हो गई थी। मामले की जानकारी होने पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ नगर संजय सिंह, एसडीएम सदर सविता यादव आदि ने मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एसडीएम सदर सविता यादव को पूरे मामले की जांच सौंपी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी सविता यादव खनिज और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम राजापुर पहाड़ी स्थित घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण कर घटना की जांच की। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ भी की। जांच के दौरान मौके पर अवैध तरीके से पत्थर तोड़ कर रखी गई सौ पटिया को जब्त करने का आदेश खनिज विभाग के सर्वेयर को दिया। टीम के आने की खबर लगते ही खदान में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। अनय खदानों में भी काम करने वाले मजदूर व ठेकेदार लापता हो गए। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने बताया कि यह खनन एक किसान अपने निजी काश्त की जमीन पर करा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, गैपुरा चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय, खनिज विभाग के सर्वेयर एसके पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed