Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास

हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास

Fri, 27 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हत्या के जुर्म में चार को आजीवन कारावास
अपर सत्र न्यायाधीश पीएन श्रीवास्तव ने हत्या का जुर्म सिद्ध होने पर गुरुवार को चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक को 30- 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कर जेल भेज दिया। अर्थदंड की राशि से एक लाख रुपया मृतक की पत्नी बेबी को बतौर क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी एवं वादी मुकदमा सुधाकर पुत्र बितानू ने विंध्याचल थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया कि गांव के ही बसंतलाल, सत्येंद्र, सोनू सिंह, उमाकांत सिंह व दिनेश सिंह ने उनके भाई कमल नारायण को 22 अप्रैल 2008 की रात शराब पिला कर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को साक्ष्य को मिटाने के लिए रस्सी, कुर्ता व गमछा में पत्थर बांध कर कुल्हुआ वीर घाट से गंगा में डुबो दिया। उसकी लाश 25 अप्रैल को गंगा में उतराई हुई मिली। जिसकी पहचान उसके कपड़ों से हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147,148,302, 201 भादवी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दिया। मुकदमे के दौरान एक हत्यारोपी बसंतलाल मिश्रा की मौत होने के बाद केवल चार आरोपी अष्टभुजा सिंह के दो पुत्र सत्येंद्र सिंह व सोनू तथा दिनेश सिंह पुत्र अवधराज सिंह और उमाकांत पुत्र माताचरण के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई की गई। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनीता गुप्ता ने आठ गवाह प्रस्तुत कराये। अधिवक्ताओं की दलील, पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य तथा गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपितों को धारा 302, 149, 201 भादवी में दोष सिद्घ पाते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed