फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डिग्गी से पैसा चुराने वाले पुलिस के हत्थे चढे

डिग्गी से पैसा चुराने वाले पुलिस के हत्थे चढे

Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
डिग्गी से पैसा चुराने वाले पुलिस के हत्थे चढे

विज्ञापन
मिर्जापुर। अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत हो रही छापेमारी के क्रम में चुनार पुलिस ने बैंक से निकलने वाले लोगों के रुपयों को चुराने वाले दो उचक्कों को टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह जानकारी सीओ सिटी संजय सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ का अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दबिश में निकली चुनार पुलिस को सूचना मिली कि बैंकों के आसपास खड़े वाहनों का डिक्की तोड़ कर उसमें से पैसा निकालने वाले गिरोह के कुछ सदस्य टैंपो स्टैंड के पास कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दे कर पिंटू नट पुत्र सुंदर लाल नट निवासी थाना पत्थरगांव छत्तीसगढ़ एवं राजीव ग्वासा निवासी फाही पोखरा थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी (असोम) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बैंकों के आसपास खड़े वाहनों की डिग्गी तोड़ कर उसमे से रुपये उड़ाने का कार्य एक गैंग करता है जिसका सरगना दीपक कंजड़ है। यह गिरोह मिर्जापुर और आसपास के जिलों में चोरी, लूट और छिनैती का कार्य करता है। आरोपियों ने विगत दिनों सेप्टन मिल तिराहा से वन कर्मी के वाहन से 50 हजार तथा पक्का पोखरा के पास से अस्पताल कर्मी के वाहन से डेढ लाख रुपये चुराने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त पिंटू की जेब से 20 हजार रुपये तथा राजीव की जेब से 19 हजार सात सौ रुपये बरामद किए हैं। चोरी का अन्य पैसा तीसरे अभियुक्त दीपक कंजड़ के पास होने की बात स्वीकार की। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed