{"_id":"595a91a64f1c1b1c778b460c","slug":"101499107750-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के जमुई के पास ट्रेन के सामने कूद कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश कराई तो उसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त राम कुमार 25 वर्ष पुत्र बहादुर निवासी नेवादा अदलहाट के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेवादा गांव निवासी रामकुमार 25 वर्ष पुत्र बहादुर घर से नाराज होकर सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे साइकल से चुनार कोतवाली के जमुई तिराहे पर पहुंचा। जमुई में ही एक स्थान पर साइकल खड़ी की और रेल लाइन के करीब पहुंच गया। कुछ देर तक वहां खड़ा रहा और उधर उधर देखता रहा। इसके बाद जैसे ही एक ट्रेन आई उसके सामने कूद गया। ट्रेन के सामने आते ही वह कट गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके कपड़े की तलाशी कराई तो उसमें एक आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम रामकुमार निवासी नेवादा लिखा हुआ था। उसी आधार पर पुलिस ने अदलहाट पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए उसके परिजनों को सूचना देने को कहा। युवक क्यों आत्महत्या करने का कदम उठाया इसपर अभी राज बना हुआ है।