{"_id":"594578d34f1c1b0b758b4596","slug":"101497725139-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार रुपये के लिए किशोर ने अपनी साथी पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार रुपये के लिए किशोर ने अपनी साथी पर धारदार हथियार से किया हमला
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के करसड़ा बारीपुर गांव में एक किशोर ने चार रुपया बकाया नहीं देने पर अपने साथी मजदूर को धारदार हथियार के प्रहार से लहूलुहान कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोग एंबुलेंस से युवक को सीएचसी कछवां ले गए। हालत चिंताजनक होने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
करसड़ा बारीपुर गांव निवासी किशन गोड़ (18) मजदूरी करता है। उसके साथ पड़ोस का एक नाबालिग लड़का भी मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व किशन और उसके साथी मजदूर ने कहीं काम किया था। वहां से मिली मजदूरी की रकम बांटने में छुटटी नहीं होने पर किशन के पास उसके साथी का चार रुपया बकाया हो गया था। कई दिन बाद भी किशन ने उसका चार रुपया वापस नहीं किया तो उसने शनिवार की सुबह इसके लिए तगादा किया। उसने कहा कि उसे पैसे का काम है इसलिए उसका चार रुपया लौटा दे। किशन ने कहा कि उसके पास छुट्टा नहीं है और शाम को छुटटा होने पर लौटा देगा। मगर साथी तत्काल चार रुपया वापस करने का जिद पर अड़ गया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर किशन ने अपने साथी के गाल पर एक थप्पड़ जड़ते हुए तैश में कहा कि शाम को पैसे ले लेना। किशन के व्यवहार से क्षुब्ध हुआ उसका नाबालिक साथी घर से लोहे का बाटा लेकर आया और किशन के ऊपर हमला बोल दिया। इससे किशन लहूलुहान होकर गिर गया। इसी बीच आसपास के लोग पहुंचे और एंबुलेंस से किशन को सीएचसी कछवां ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर थाना ले आई।