{"_id":"5e25b69f8ebc3e4b612e6157","slug":"crime-in-mirzapur-mirzapur-news-vns5062110168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे को लेकर पिस्टल सटाई, विरोध करने पर मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे को लेकर पिस्टल सटाई, विरोध करने पर मारा चाकू
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के मोती झील के पास सोमवार की सुबह पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के घर पर पहुंच कर धमकी देते हुए पिस्टल सटा दी। इस पर उसके परिजनों ने रोका तो चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के अकोढ़ी निवासी आशीष मिश्रा ने मोती झील निवासी अमित सोनकर को सूद पर पैसा दिया था। आशीष मिश्रा ने अमित से बकाया पैसा मांगा तो उसने कहाकि पैसा दे दिए है। घर पर कार्यक्रम है, 25 जनवरी के बाद बैठकर हिसाब कर लिया जाएगा। इसके बाद भी आशीष मिश्रा सोमवार को अमित के घर पर पहुंचा। अमित के घर पर उसके माता-पिता और बहन थे। आशीष ने अमित सोनकर के पिता लाला सोनकर से अमित के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज करने लगा।
लाला सोनकर ने कहाकि अमित नहीं है। 25 जनवरी के बाद आना। आरोप है कि आशीष ने पिस्टल निकालकर लाला सोनकर को सटा दिया। इस पर उसके परिवार के लोगों ने आशीष को पकड़ लिया। तभी आशीष ने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसमें लाला सोनकर और उसकी पत्नी घायल हो गई। जानकारी होने पर लाला सोनकर के दूसरे पुत्र रमाशंकर सोनकर ने थाने पर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराने के बाद आरोपित आशीष को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने बताया कि पैसे के लेन-देन में विवाद हुआ। अमित की तहरीर पर आशीष मिश्रा के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।