फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cremation grounds will be constructed at Baswariya and Olier Ghats.

Mirzapur News: बसवरिया और ओलियर घाट पर होगा अंत्येष्टि स्थल का निर्माण

Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Cremation grounds will be constructed at Baswariya and Olier Ghats.
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने नगर के दो घाटों कंतित के बसवरिया घाट एवं ओलियर घाट पर अंत्येष्टि स्थल बनवाने का निर्णय लिया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों व स्थानीय सभासद के साथ कंतित वार्ड के बसवरिया घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड के लोगो की मांग पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को वहां अंत्येष्टि स्थल बनवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विंध्याचल में यात्रियों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेहड़ा के पास वीआईपी शौचालय बनवाने के लिए निर्माण विभाग के नगर अभियंता को निर्देशित किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर बनने से दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए रेहड़ा में वीआईपी शौचालय बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर के दो घाटों पर भी अंत्येष्टि स्थल बनवाने का निर्णय लिया गया है। अंत्येष्टि स्थल आने वाले महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान विकास यादव, राजकुमार दुबे, नगर अभियंता विपिन मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed