फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crash on two sides due to crop damage, air firing

फसल नुकसान होने पर दो पक्षों में मारपीट, हुई हवाई फायरिंग

Sun, 06 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crash on two sides due to crop damage, air firing
जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में खेत में पशु चले जाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। हवाई फायरिंग की गई। छह लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक पीपी श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी लालगंज भानुप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह भगौती प्रसाद यादव के परिवार व धर्मराज सिंह आदि के परिवार के बीच फसल नुकसान कराने को लेकर धक्का मुक्की हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाने के बाद थाने बुलाया था। शांति व्यवस्था के लिए दो आरक्षी को गांव में छोड़ा गया था। एक पक्ष थाने आया तो दूसरा पक्ष नहीं आया था। मौके पर मौजूद दोनों आरक्षी एक पक्ष को समझाने में लगे थे कि दोपहर लगभग एक बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी डंडा चलने लगा। एक पक्ष से हवाई फायरिंग भी की गई। मौके पर मौजूद आरक्षियों ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिगना, विन्ध्याचल, लालगंज पुलिस व क्षेत्राधिकारी लालगंज मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराते हुए छानबीन में जुटे रहे। मारपीट में एक पक्ष से भगौती प्रसाद यादव (75) व दूसरे पक्ष से से हर्ष सिंह (16) , विमल सिंह (30), विक्रम सिंह(20), विपिन कुमार (62), धर्मराज सिंह (60) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि एक पक्ष से भगौती प्रसाद ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष द्वारा भी तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed