फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
कछवां। थाना क्षेत्र के सबेसर गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, शाम को सबेसर में ही पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निवासी रीता साहनी (50) पत्नी हीरालाल की पुत्री का 17 अप्रैल को विवाह होना है। वह अपनी बहन के पुत्र गोविंद साहनी (22) के साथ सोमवार को कछवां थाना क्षेत्र के पसियाही गांव मायके में कार्ड देने आई थी। मंगलवार की सुबह दोनों घर के लिए बाइक से निकले। कछवां-चुनार मार्ग पर सबेसर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। रीता साहनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शादी वाले घर की खुशियां मातम में तब्दील हो र्गइं।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी सबेसर के उसी स्थान पर हुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के भागीरथीपुर गांव निवासी अंजनी चौबे (22) अपने साथी अश्वनी उपाध्याय (23) के साथ कछवां बाजार आए थे। शाम को दोनों बाइक से घर जा रहे थे। सबेसर के पास बांस के झुरमुट से बचने के चक्कर में पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में अंजनी चौबे की मौके पर ही मौत हो गई। अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद अश्वनी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed