फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cow smuggler arrested by mirzapur police

20 हजार का इनामिया गोवंश तस्कर गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
cow smuggler arrested by mirzapur police
मिर्जापुर। पड़री पुलिस ने बुधवार को 20 हजार के इनामिया पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सदस्य गैंगस्टर संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संतोष सिंह निवासी धनई थाना पड़री शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य है। पुलिस के अनुसार, थाना पड़री क्षेत्र के धनही गांव निवासी नंदलाल सिंह पुत्र लालमनि, मुन्ना सिंह पुत्र टेगरी सिंह, रमेश सिंह पुत्र लालमनि, वीरेन्द्र पुत्र नन्दलाल द्वारा तस्करी छिपते-छिपाते की जाती रही है। गैंग के सदस्यों को 2018 में गोवंशों को वध के लिए ले जाते समय पड़री पुलिस 26 गोंवंश बरामद करते हुए दो तस्कर नन्दलाल पुत्र लालमनि व वीरेन्द्र पुत्र नन्दलाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद इनके ऊपर गैंगेस्टर लगाया गया। 15 जून को पड़री पुलिस ने वीरेन्द्र पुत्र नन्दलाल व 16 जून को रमेश सिंह पुत्र लालमनि, 20 जून को गैंग लीडर नन्दलाल पुत्र लालमनि सिंह, मुन्ना सिंह पुत्र टेगरी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी संतोष सिंह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसपी ने उसके ऊपर 20 हजार का इनाम रखा। पड़री पुलिस ने बुधवार को डगमगपुर के पास से आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed