फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Couple arrested for killing teenage girl and hiding her body

Mirzapur News: किशोरी की हत्या कर शव छिपाने के मामले में दंपती गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for killing teenage girl and hiding her body
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की हत्या कर शव छिपाने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को एक अन्य गांव के शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम हो गया था। अगस्त माह में किशोरी अचानक रात को लापता हो गई। लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने के 20 दिन बाद 24 अगस्त को ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि किशोरी किसी से फोन पर बात करती है। छानबीन में पता चला कि बसंत लाल निवासी मलीपुर नोगवा थाना ड्रमण्डगंज उसे ले गया था। किशोरी उससे शादी की जिद कर रही थी। तो भैसोड जेर की पहाड़ी के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर शव छिपा दिया था। पुलिस बसंत, उसकी पत्नी की बहन पूजा देवी, पूजा के देवर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को दो अन्य आरोपियोें को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि विवेचना के दौरान इस मामले में हत्यारोपियों का सहयोग करने में संलिप्तता पाए जाने पर शुक्रवार की भोर नौगवां सींगो निवासी राम किशुन व उनकी पत्नी कमली देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जो मुख्य आरोपी बसंत के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed