कोरोना वायरसः कनिका कपूर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को किया आइसोलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संसद तक हड़ंकप मच गया है। कनिका के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। क्योंकि लखनऊ में आयोजित पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे।
इस पार्टी में कनिका कपूर भी मौजूद थीं। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वह 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह सदन भी गए थे, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई।
कनिका कपूर की पार्टी में दुष्यंत के शामिल होने की खबर सामने आते ही उनसे मिलने वाले नेताओं ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है।
कल एक कार्यक्रम में मैं मौजूद थी। उस कार्यक्रम में सहयोगी सांसद श्री दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। सावधानी के तौर पर मैं सेल्फ़ आइसोलेसन में जा रही हूँ। सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशो का पालन करूँगी ।
विज्ञापन विज्ञापन— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) March 20, 2020
अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना की आशंका से खुद को आइसोलेट (अलग) कर लिया है। वह राष्ट्रपति भवन और संसद में सांसद दुष्यंत सिंह से मिली थीं। इसकी वजह से उन्होंने एहतियातन ऐसा कदम उठाया है।
क्या होता है आइसोलेशन और क्वोरंटाइन
एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आया है, पर उसमें कोई लक्षण नहीं है तो उसे क्वोरंटाइन में रखना होता है। इसमें वह 14 दिनों तक एकांतवास में रहता है। क्वोरंटाइन भी दो तरह से होता है। एक होम क्वोरंटाइन और दूसरा संस्थागत क्वारंटाइन। होम क्वोरंटाइन में वह 14 दिनों तक घर में एक कमरे में रहता है। संस्थागत में वह अस्पताल में रहता है।
कोरोना संदिग्ध से मिलने पर अगर कोरोना के लक्षण सर्दी-जुकाम आदि होता है तो उसे आइसोलेट किया जाता है। आइसोलेशन में संदिग्ध को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता है। वहां पर संदिग्ध की जांच करने वाले डाक्टर पीपी कीट और एन-95 मास्क के साथ ही कमरे में जांच करने जाते है। अनुप्रिया पटेल में सर्दी-खांसी या जुकाम की कोई शिकायत नहीं है तो वह होम क्वारंटाइन में होंगी। जिसमें वह 14 दिनों तक घर के एक कमरे में रहेंगी। इस बीच कोई लक्षण मिलता है तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सकता है।