फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona tested for seven hundred rupees in a private lab

निजी लैब में सात सौ रुपये में कोरोना की जांच

Wed, 16 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Corona tested for seven hundred rupees in a private lab
मिर्जापुर। जिले में लगातार 167वें दिन मंगलवार को आठ महिला समेत 12 कोरोना संक्रमित मिले। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 12 पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 303 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 114 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 146 है। चार मरीज आइसोलेशन और 49 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 284 की रिपोर्ट आई। इसमें 12 पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में पेहटी का चौराहा से एक महिला, पक्का पोखरा से एक पुरुष, डोहरी जमालपुर से एक महिला, जमालपुर से एक महिला, पीएचसी जमालपुर से एक महिला, मोर्चाघर से एक पुरुष व दो महिला, सरैया चुनार से एक पुरुष कोलाही विजयपुर से एक महिला, भटेवरा विजयपुर से एक महिला है। चार महिला समेत आठ के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 33 हजार 537 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 31 हजार 186 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 351 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 34 हजार 588 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 56 हाट स्पाट है। इसमें 44 ग्रामीण और 12 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-
कुल केस-3303
आइसोलेशन- चार
होम आइसोलेशन- 49
स्वस्थ हुए- आठ
एक्टिव केस-146
कुल मौत-43
नए रोगी- 12
हाट स्पाट- 56
.......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed