फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   corona

ब्रिटेन से लौटे एक और संदिग्ध का लिया गया सैंपल

Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona
मिर्जापुर। कोरोना के यूके स्टेन को लेकर जारी एलर्ट के बाद ब्रिटेल से लौटने वाले यात्रियों का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है। शुक्रवार को कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आए संदिग्ध का सैंपल लिया गया। उसके सैंपल को जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया है। गुरुवार को कछवां क्षेत्र के चार लोगों को लिया गया सैंपल प्रयागराज मेडिकल कालेज में जांच के लिए जमा करा दिया गया है। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आने ने संभावना है। कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मिर्जापुर में यूके से अब तक सात लोग लौटे है। इसमें एक पुरुष जो 26 नवंबर को लौटा है। उसका 28 दिन पूरा हो गया है। उसके अंदर कोई लक्षण नहीं है। दूसरा वाराणसी में है। वो 17 दिसंबर को लौटा है। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग को उसके बारे में अवगत कराया गया है। बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को एक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, जिले में लगातार 176वें दिन शुक्रवार को एक महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले। 11 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। चार पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 374 तक पहुंच गई। अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 721 की रिपोर्ट आई। इसमें एक महिला समेत चार पाजिटिव मिले है। इनमें कछवां बाजार से एक पुरुष व एक महिला है। दीक्षितपुर चुनार से दो महिला है। जिले में अब तक दो लाख 50 हजार 510 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 47 हजार 789 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 721 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 43 हजार 820 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 57 हाट स्पाट है। इसमें 38 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed