फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona infected for eighth consecutive day, active case 26

लगातार आठवें दिन मिला कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 26

Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona infected for eighth consecutive day, active case 26
मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार आठवें दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। रविवार को छानबे ब्लाक के नदनी गांव निवासी एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जो मुंबई से लौटी है। महिला को सेम्फोर्ड स्कूल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर परिवार को होम क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टर के परिवार, क्वारंटीन सेंटर व होटल के कर्मचरियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। रविवार को एक संक्रमित बढ़ने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 68 हो गई। इसमें 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो की मौत हो चुकी है। 26 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

पिछले रविवार से कोरोना संक्रमित के बढ़ने का जो सिलसिला शुरु हुआ है, वो अभी भी जारी है। पिछले रविवार को तीर्थ पुरोहित के परिवार के दो समेत छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें बाद प्रतिदिन संक्रमित बढ़ते रहे। पिछले चार दिनों में ही 17 मरीज मिले है। रविवार को 170 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 169 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि छानबे ब्लाक के नदनी गांव निवासी महिल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। महिला अपने परिवार के साथ मुंबई से लौटी थी। मुंबई से लौटने के बाद गांव में लगे कैंप में उसकी जांच की गई। रविवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है और परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। रविवार को 71 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 31 सैंपल परसिया क्वारंटीन सेंटर से लिया गया। महिला अस्पताल के डाक्टर के परिवार के चार सदस्यों के साथ अस्पताल के 20 मरीज और स्टाफ का सैंपल लिया गया। परसिया क्वारंटीन सेंटर से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छोड़ा गया है।
विज्ञापन

छह जून को मुंबई से लौटी थी महिला
जिगना। विकास खंड छानबे के नदिनी गांव मे भी 46 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलने से गांव मे हड़कंप मच गया है। महिला अपने तीन बच्चों पति व देवर के साथ महाराष्ट्र के कल्याण से छह जून को घर आई थी। चार दिन पूर्व गांव के स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की द्वारा टीम लगाकर कई प्रवासियों की जांच की गई थी। जिसमें रविवार को महिला की जांच रिपोर्ट संक्रमित आया। गांव को हाट स्पाट बनाया जा सकता है। देर शाम तक कोई आदेश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण न होने पर10वें दिन कोरोना संक्रमित होगा डिस्चार्ज
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार नेे कोविड-19 रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के लिए डिस्चार्ज पालिसी को संशोधित कर दिया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे गए पत्र द्वारा निर्देशित किया है कि कोविड-19 के लक्षण विहीन सभी रोगियों में अगर कोई लक्षण प्रकट नहीं होता है तो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती होने की तिथि के 10 वें दिन बिना किसी जांच के डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोगो को सात दिन तक होम क्वारेन्टाइन में रहने के लिए सलाह दिया जाएगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने शुरूआती लक्षण वाले, हल्के, कम तीव्रता के लक्षणों वाले रोगियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। हल्के इन्फेकशन के लक्षण वाले रोगियों को डिस्चार्ज किए जाने से पहले अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डिस्चार्ज करने से पहले सम्बन्धित रोगी लगातार तीन दिनों तक लक्षण विहीन है। इस प्रकार की स्थिति में ऐसे रोगी की जांच टू नाट मशीन द्वारा लक्षण विहीन होने के तीन दिन बाद या भर्ती की तिथि के 12 वें दिन की जाएगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर रोगी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मध्यम तीव्रता वाले लक्षणों, गम्भीर रोगियों के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। मध्यम तीव्रता वाले श्रेणी में ऐसे मरीज आएंगे। जिनमें लोअर रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन के लक्षण दिखायी पड़े। खांसी व बुखार आदि के साथ सांस लेने में परेशानी, नेजल फलेयर्रिगपसली चलने व तीव्र श्वास दर के लक्षण वाले रोगियां को एल -टू, एल-थ्री फेसिलिटी वाले अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा।
मरीज द्वारा पहने गए वस्त्रों को किया जाय विसंक्रमित
मिर्जापुर। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड फैसिलिटी में भर्ती रहने की अवधि के दौरान रोगी द्वारा पहने गए वस्त्रों को भली-भांति विसंक्रमित कर दिया गया है। रोगियों के मोबाइल फोन, जूते-चप्पल, अन्य सभी सामग्री का विसंक्रमण अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर व हाइड्रोजन पराक्साइड के द्वारा सुनिश्चित किया जाए। कोविड-19 के मरीज घर पर जाने के बाद वर्तमान में पहने गए कपड़ों को गर्म पानी में डिटर्जेट के साथ अच्छी तरह धुलवाने के बाद ही पुन: प्रयोग करें।

दुबारा लक्षण मिलने पर नये रोगी के रूप में होगा पंजीकरण
मिर्जापुर। डिस्चार्ज के बाद पुन: लक्षण प्रकट होने पर कोविड केयर सेन्टर, हेल्प लाइन नम्बर पर सूचित करने के लिए मरीजों को सलाह दिया जाता है। डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद पुन: लक्षण प्रकट होने पर व्यक्ति को नए रोगी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed