फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona found 25 newly infected, 54 discharged on recovery

कोरोना के मिले 25 नए संक्रमित, 54 के स्वस्थ होने पर छुट्टी

Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona found 25 newly infected, 54 discharged on recovery
मिर्जापुर। जिले में लगातार 56 वें दिन रविवार को कोरोना के 25 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 54 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 25 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1499 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1216 है। एक्टिव केस 258 है। 67 लोग आईसोलेशन व 120 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 473 लोगों की जांच हुई है। इसमें 25 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 18 पुरुष और सात महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में जंगीरोड से दो पुरुष,39वीं वाहिनी से एक पुरुष, सीएचसी कछवां से एक महिला, सीमेंटी फैक्ट्री चुनार दो पुरुष, पांडेयपुर निवासी एक महिला, गंगहरा खुर्द निवासी एक महिला, हरसिंगपुर चील्ह निवासी दो पुरुष और एक महिला, हथिया फाटक निवासी एक पुरुष, धसड़ा राजा निवासी एक पुरुष, रजई लालगंज निवासी एक पुरुष, पड़ेरी कछवां निवासी एक पुरुष, बरौधा महुअट हलिया निवासी एक पुरुष, जिगना पूर्व कोट निवासी एक पुरुष, बंधवा महावीर विंध्याचल निवासी एक पुरुष, असाढ़ी पटेहरा निवासी दो पुरुष व एक महिला, जसोवर निवासी एक महिला, पुलिस लाइन निवासी एक महिला, महरौड़ा निवासी एक पुरुष, जेपीपुरम कालोनी निवासी एक पुरुष है। 54 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 44 पुरुष और 10 महिला है। जिले में अब तक 51 हजार 938 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 50 हजार 22 की रिपोर्ट आई है। 1916 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 27 हजार 385 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 127 हाट स्पाट है। इसमें 86 ग्रामीण और 41 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed