फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contractor accused of raping woman JE arrested in mirzapur

UP News: महिला जेई के साथ दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, रक्षाबंधन पर बांधी थी राखी

Thu, 25 Aug 2022 08:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 08:22 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में तैनात एक महिला जेई के घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला जेई के पति का दोस्त है। 

विज्ञापन
Contractor accused of raping woman JE arrested in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर में महिला जेई के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पहले पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद महिला जेई और उसके विभाग के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पीड़िता ने रक्षाबंधन पर आरोपी ठेकेदार को राखी बांधी थी। दरअसल, आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है और वो अक्सर घर आता-जाता रहता था। 

विज्ञापन


गैर जनपद निवासी महिला मिर्जापुर जिले में एक विभाग में जेई है। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। उसके पति का एक दोस्त ठेकेदार है, जो उसके घर पर आता जाता रहता था। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति गांव गए थे।  ठेकेदार सुहैल खान निवासी गोंसाई तालाब (घुरहूपट्टी) कोतवाली शहर रात 11 बजे उसके घर आकर दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि कुछ काम है। दरवाजा खोलने पर वह अंदर आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती किया। महिला ने शोर मचाया और नाखून से हमला किया। जिसके चलते ठेकेदार भाग गया। महिला जेई ने सूचना पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को महिला जेई और विभाग के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  महिला जेई ने बताया कि रक्षाबंधन पर ठेकेदार उसके घर आया था। उसने ठेकेदार को भाई मानते हुए राखी बांधी थी। मंगलवार रात उसने अकेले होने का फायदा उठाकर घर पर आकर जबरदस्ती किया।

अपहरण कर 12वीं के छात्रा के साथ दुष्कर्म

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं छात्रा का बुधवार को देर शाम बाजार से घर लौटते समय युवक ने अपहरण कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरा बंद कर धमकी देकर चला गया। युवती के शोर मचाने पर लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे कमरे से बाहर निकाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा। 

प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चितानंद राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी मोबाइल बंद कर घर से भाग चुका है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। अपहरण का मामला नहीं है। विवेचना के बाद धारा बढ़ाई जा सकती है। सीओ लालगंज ने बृहस्पतिवार को सुबह मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed