फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Continuation of death with corona and corona symptoms continues in Baraini

बरैनी में जारी है कोरोना और कोरोना लक्षण वाले मौत का सिलसिला

Wed, 19 May 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Continuation of death with corona and corona symptoms continues in Baraini
कछवां। कोरोनो के दूसरे दौर में ग्रामीण इलाकों में संक्रमण ज्यादा देखा जा रहा। काफी संख्या में लोगों की मौत हुई और लोग बीमारियों की चपेट में आए, पर जांच कराने के लिए अब भी कम ही लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे। इस कारण अन्य लोग भी चपेट में आते जा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए निगरानी समिति का गठन किया है, पर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मझवां विधान सभा और कछवां क्षेत्र के बरैनी में तेज रफ्तार से बीमारी फैल। लक्षण तो कोरोना जैसे हैं पर प्रशासन के आंकड़ों से यही लगता है कि वह कोरोना नहीं बल्कि कुछ और बीमारी मान रहा। हालात ये है कि लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। यह हालात पंचायत चुनाव के बाद बिगड़े। सरकारी आंकड़ों में भले ही मौत दर्ज न हो पर बरैनी गांव में हाल ही में इस डेढ़ माह केे संक्रमण में 35 से अधिक लोगों की कोरोना और कोरोना के लक्षण जैसी बीमारी के चलते मौत हुई बताई जा रही। बड़ी संख्या में मौत से पूरा गांव सदमे में हैं। गांव के लोग तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। इसके अलावा आश्चर्यजनक है कि कोरोना जैसे लक्षण होने के बावजूद ज्यादातर लोग जांच कराने से बच रहे हैं। लोग झोलाछाप से उपचार कराने, देशी नुस्खों का प्रयोग करते हुए पूजा पाठ पर जोर दे रहे हैं। कुछ ही लोग हैं, जो मेडिकल स्टोरों से दवाई खरीदकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed