फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Consumer grievance redressal forum closed, litigants upset

Mirzapur News: उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम बंद, वादकारी परेशान

Mon, 19 Feb 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Consumer grievance redressal forum closed, litigants upset
मिर्जापुर। फतहां स्थित मुख्य अभियंता विद्युत कार्यालय परिसर में विभाग की तरफ से संचालित उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम को बंद कर दिया गया है। इसके चलतेवाद दाखिल करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। इस समय फोरम में 37 वाद दाखिल हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का संचालन उप्र विद्युत नियामक आयोग लखनऊ के स्तर से किया जा रहा था। यदि किसी उपभोक्ता को लगता था कि विद्युत निगम उसके साथ गलत कर रहा है तो वह यहां शिकायत दर्ज करा सकता था। जिसकी सुनवाई होती थी। मिर्जापुर में संचालित इस फोरम में पिछले कई साल से न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हुई थी। विभाग का कहना है कि आयोग के निर्देशों के मुताबिक अब इसकी जरूरत नहीं है। इस संबंध में मुख्य अभियंता वितरण जेपीएन सिंह ने एक आदेश जारी कर फोरम को दी गई समस्त सुविधाओं को समाप्त कर दिया और कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता को सुपुर्दगी का निर्देश दिया। इसके बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया। इसके बाद कार्यालय से संबद्ध कर्मचारी भी इधर-उधर भटक रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या वादकारियों की है, जिनके वाद इस फोरम में दाखिल किए गए हैं। मुख्य अभियंता वितरण जेपीएन सिंह ने बताया कि कार्यालय बंद कर दिया गया है। जो समस्या है, उसके समाधान की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed