फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Construction work started in Vindhya Corridor Complex

विंध्य कॉरिडोर परिसर में निर्माण कार्य शुरू

Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Construction work started in Vindhya Corridor Complex
आयुक्त विंध्याचल मंडल व जिलाधिकारी के निरीक्षण व कड़े निर्देश के बाद विंध्य कॉरिडोर के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के निर्माण के लिए पहला खंभा मंगलवार को खड़ा कर दिया गया। मंदिर निर्माण के लिए परिसर में नक्काशीदार लगे खंभे को देखकर श्रद्धालु अचंभित हो गए। आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लग पाई कि खंभा कब खड़ा कर दिया गया। मंदिर निर्माण व खंभे को देखकर लोग एक दूसरे बात कर जानकारी हासिल करते दिखे।
विज्ञापन

ज्ञात हो, चैत्र नवरात्र मेला से पहले ही मंदिर निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के उत्तर तरफ परिसर में खनन, खोदाई आदि का कार्य किया जा रहा था। साथ ही पिलर बनाने के लिए सरिया आदि भी खड़े कर दिए गए थे। नवरात्र मेला को देखते हुए आयुक्त विंध्याचल मंडल के निर्देश पर उस स्थान पर बैरिरकेडिंग कर काम बंद कर दिया गया था। नवरात्र बाद सुस्त पड़े कार्य में फिर तेजी आ गई है। मंगलवार को लगभग आधा दर्जन संख्या में श्रमिक मंदिर के खंभा निर्माण में जुटे रहे। मंगलवार को नक्काशीदार खंभा स्थानीय नागरिकों और पक्काघाट मार्ग की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed