आज ही के दिन देश में पहली बार लागू किया गया था आरक्षण
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 124 साल पहले सन 1902 में आज ही के दिन देश में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित समुदाय को प्रशासन में उचित हिस्सेदारी देने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया था। जिसे आगे चल कर आजाद भारत में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया। जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए तानाशाही के रास्ते पर चलने वाली यह सरकार देश के संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, रामराज पटेल, गुलाब चंद्र यादव, राजेश भारती, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, प्रद्युम्न यादव, दिव्या गुप्ता व शेखर कुमार आदि रहे।