फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Constable consumes poison; family rushes to trauma center.

Mirzapur News: सिपाही ने खाया जहर, परिजन ट्रॉमा सेंटर रवाना

Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Constable consumes poison; family rushes to trauma center.
लालगंज। क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव निवासी जौनपुर के बरसठी थाने में सिपाही विवेक कुमार गौड़ ने शुक्रवार को जहर खा लिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी। बरसठी थाना प्रभारी ने विवेक को जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बल्हिया खुर्द स्थित उनके घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विवेक के बड़े पिता रमेश कुमार गौड़ ने बताया कि वह अस्पताल में उनसे मिलने गए थे। बताया कि फिलहाल विवेक की हालत सामान्य है। उन्होंने कहा कि विवेक ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसका कारण उनके पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। विवेक की पत्नी सहित अन्य परिजन उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed