फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress workers, including a former MLA, placed under house arrest.

Mirzapur News: पूर्व विधायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट

Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress workers, including a former MLA, placed under house arrest.
कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरीको उनके घर पर हाउसअरेस्ट करती पुलिस, सोशल मीडिया
कांग्रेस नेताओं को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हाउस अरेस्ट किया गया। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पार्टी के पूर्व विधायक समेत अन्य नेताओं को उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और लाखों युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हुए हों, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए तथा शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में प्रभावी सुधार लागू किए जाएं, ताकि युवाओं का विश्वास बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णगोपाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, दीपचंद जैन, विधि सिंह, इतिहास अंसारी, श्रीकांत मिश्रा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, रामशाही सिंह एडवोकेट और डॉ. दिनेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed